मौसम विभाग ने कहा- अगले दो दिन उत्तर भारत में भीषण शीत लहर जारी रहेगी

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में अगले दो दिन के दौरान ठंड की भीषण स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने कहा है कि इन क्षेत्रों में न्‍यूनतम तापमान 6 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच  रहेगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पश्चिमोत्तर भारत में अगले दो दिन घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में अगले चार से पांच दिन के दौरान हल्की वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि सोमवार से राजस्थान और पश्चिमी मध्यप्रदेश में भी ओलावृष्टि तथा वर्षा हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    मालदा में स्कूली बच्चों को सिखाए गए अग्नि सुरक्षा के गुर, रेलवे ने आयोजित की जागरूकता संगोष्ठी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर और कहलगांव की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा लोकसभा में उठा, सांसद अजय मंडल ने केंद्र से मांगी जानकारी

    Share Add as a preferred…