मोहन भागवत चार दिवसीय दौरे पर आज पटना आएंगे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत अपने प्रवास के क्रम में चार दिन पटना में रहेंगे। वे 29 फरवरी से 3 मार्च तक रहेंगे। उनका यह प्रवास संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष की योजनाओं की समीक्षा के लिए है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना नागपुर में विक्रम संवत 1982 (1925 ई.) को विजयादशमी के दिन की गई थी। आगामी वर्ष संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष है। संघ का लक्ष्य है कि शताब्दी वर्ष तक संघ की शाखा प्रत्येक खंड में प्रारंभ हो। इसी कारण सरसंघचालक का पटना प्रवास हो रहा है। चूंकि यह वर्ष संघ का निर्वाचन वर्ष है। प्रत्येक तीन वर्ष पर संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन स्वयंसेवक करते हैं। सरसंघचालक संघ के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ आगामी तीन वर्षों के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे। इसके साथ गत 3 वर्षों के कार्यों की समीक्षा भी करेंगे। 3 मार्च को प्रात पटना महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…