मोदी सरकार में भारत की हैसियत बढ़ी : राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की दुनिया में हैसियत बढ़ी है। पड़ोसी देशों ने भी मान लिया है कि भारत अब कमजोर नहीं रहा। भारत सीमा के अंदर भी दुश्मनों को मार सकता है और बाहर भी मारने की क्षमता रखता है।

गुरुवार को रक्षा मंत्री छपरा में भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री राजीव प्रताप रूडी के नामांकन के बाद और सुपौल में आयोजित सभा में बोल रहे थे।

उन्होंने अर्थव्यवस्था, आतंकवाद और भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए यूपीए सरकार को घेरा। कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत का आकार बढ़ा है। कांग्रेस सरकार में भारत की अर्थव्यवस्था 11 वें स्थान पर थी और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह पांचवें स्थान पर पहुंच चुकी है। अर्थशास्त्रित्त्यों के अनुसार और मेरा दावा है कि भारत तीन साल में तीसरे पायदान पर खड़ा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बिना लोक-लाज के नहीं चलता है। सभी यह ठान लें कि लालटेन युग की वापसी अब नहीं करानी है। सभा को डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन, संजय झा, संतोष सिंह ने भी संबोधित किया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…