मॉल से काजू चोरी करते पकड़ा गया दारोगा का बेटा, पटना पुलिस ने ले लिया बड़ा एक्शन

राजधानी पटना से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पटना पुलिस ने एक दारोगा के बेटे को चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दारोगा के बेटे के साथ उसके एक दोस्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दारोगा के बेटे पर एक मॉल से काजू चोरी करने का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, बीते 14 अगस्त को भोजपुर के आरा में तैनात एक दारोगा का बेटा अपने दोस्त के साथ मॉल में गया था। शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार स्थित स्मार्ट बाजार मॉल से दारोगा के बेटे और उसके दोस्त ने काजू का एक पैकेट चोरी कर लिया था। जैसे ही दोनों मॉल से बाहर निकल रहे थे उनकी चोरी पकड़ी गई।

मॉल के एग्जिट प्वाइंट पर डिटेक्टर मशीन ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त की चोरी पकड़ ली। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दारोगा के बेटे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने युवक की गिरफ्तारी की जानकारी उसके दारोगा पिता को दे दी है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…