मुद्दों पर बात नहीं करना चाहते पीएम : तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भाजपा नेताओं को जमकर कोसा। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जारी बयान में आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री हिंदू, राष्ट्रपति हिंदू, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिंदू, तीनों सेनाध्यक्ष हिंदू हैं, फिर भी ये लोग कह रहे हैं कि धर्म खतरे में है। जनता के जिंदा मुद्दों पर तो प्रधानमंत्री बात ही नहीं करना चाहते।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि दरअसल धर्म को खतरे में बताने वाले यह नहीं बताना चाहते कि रिकॉर्डतोड़ बेरोजगारी से देश के 60 फीसदी युवाओं का वर्तमान एवं भविष्य खतरे में है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि किसान और कृषि खतरे में है। उद्योग-धंधे खतरे में है। बहन बेटियां और महिलाएं खतरे में हैं। शिक्षा-चिकित्सा खतरे में है। महंगाई-गरीबी से बहुसंख्यक आबादी खतरे में है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading