मुजफ्फरपुर में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को गोली मारकर किया जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब पैसे के विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त को गोली मार दी। वही घटना के बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगो के बीच अफरा तफरी मच गई। जिसके बाद लोगो ने पूरे मामले की सूचना सरैया थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची सरैया थाना की पुलिस ने गोलीबारी की घटना में घायल युवक को ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मामले की जांच कर आगे कि कारवाई में जुटी हुई है।

बताते चले कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के सहिलापट्टी गांव का है। जहाँ आज रौशन कुमार नामक बदमाश ने चंदन कुमार नामक युवक को अपना पैसा वापस करने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनो के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद रौशन कुमार ने चंदन कुमार को गोली मार दी और चंदन कुमार का बाइक और पैसा लेकर वहां से फरार हो गया। गोली लगने के बाद चंदन घायल होकर वही गिर गया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल चंदन को ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन भी घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सरैया कुमार चंदन ने बताया कि गोली बारी की घटना में घायल चंदन जुआ और नशे का आदी हैं।

वही चंदन कुमार रौशन कुमार नामक युवक से कुछ पैसा कर्ज ले रखा था। जिसको वापस करने को लेकर आज दोनो के बीच  विवाद हो गया जिसके बाद रौशन कुमार नामक युवक ने चंदन कुमार को गोली मार दी। जिससे चंदन कुमार घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी युवक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *