मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध मैथिली रचनाकार श्री बासुकीनाथ झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर अपनी शुभकामनायें दी

पटना, 21 दिसम्बर 2023 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सुप्रसिद्ध मैथिली रचनाकार बासुकीनाथ झा को वर्ष 2023 का साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये अपनी शुभकामनायें दी हैं। समस्तीपुर जिला के निवासी मैथिली साहित्यकार श्री बासुकीनाथ झा को उनके मैथिली निबंध संग्रह “बोध-संकेतन” के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार-2023 दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि यह बिहार के लिये बेहद गौरव की बात है। बिहार के सपूत को मैथिली साहित्य में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलना नई पीढ़ी को प्रेरणा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा है कि बिहार से ताल्लुक रखने वाले रचनाकार की इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण बिहारवासियों को गर्व है।

ये भी पढ़े..

PM मोदी के ऐलान से नहीं मानी CJP, बोली- ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए’

Share Add as a preferred…

PM मोदी के पेपर लीक वाले ट्वीट पर सियासी संग्राम तेज, विपक्ष बोला- ‘घोषणा नहीं, जवाबदेही और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा चाहिए’

Share Add as a preferred…