मुख्यमंत्री के अभद्र भाषा के खिलाफ लोजपा (रामविलास) की महिला मोर्चा ने किया नीतीश कुमार का पुतला दहन

मुख्यमंत्री के द्वारा सेक्स ज्ञान वाला मामला पकड़ता जा रहा तुल

मुख्यमंत्री के अभद्र भाषा के खिलाफ लोजपा (रामविलास) की महिला मोर्चा ने किया नितिश कुमार का पुतला दहन

भागलपुर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा विधानसभा मे महिलाओ पर दिए गए बयान के विरोध मे लोजपा (रामविलास)की महिला मोर्चा ने नीतीश कुमार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया, इस पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अंशु प्रियंका के नेतृत्व में की गई । इस पुतला दहन कार्यक्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास )के अलावे शहर की सैकड़ो महिला शामिल होकर अपनी बहु बेटियों पर नीतीश कुमार के द्वारा इस तरह से अभद्र टिप्पणी करने का विरोध जताया सभी प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा बिहार के मुख्यमंत्री होकर इस तरह की भाषा उन्हें शोभा नहीं देता उन्हें जल्द से जल्द गद्दी छोड़ देनी चाहिए एक तरफ वह महिलाओं को सशक्त करने के लिए कई योजनाओं का ढकोसला कर रहे हैं वहीँ दूसरी ओर उनकी हकीकत सामने आने के बाद सभी महिलाओं के आंख खुल गए हैं कि वह किस प्रवृत्ति के हैं यह कहीं से सही नहीं है उन्हें जल्द से जल्द पद से हटाया जाए साथ ही प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि अगर बिहार की महिलाएं आपको गद्दी पर बिठा सकती हैं तो गद्दी से उखाड़ने में भी देर नहीं करेगी इस पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान लोक जन शक्ति पार्टी ( रामविलास )की सैकड़ो महिलाएं तिलकामांझी चौक के सड़कों पर मौजूद थी।

  • Related Posts

    विक्रमशिला महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुति, गीत-संगीत और नृत्य से सजी सांस्कृतिक संध्या

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    कोर्ट के आदेश पर ससुराल पहुंची महिला से मारपीट का आरोप, पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *