मुकेश सहनी का बड़ा दावा, कहा : बीजेपी की बड़ी साजिश, चुनाव बाद उपेन्द्र कुशवाहा…

भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह के खिलाफ बीजेपी द्वारा लिए गये सख्त एक्शन के बाद सूबे की सियासत गरमा गई है। पवन सिंह को बीजेपी से निष्कासित किए जाने के बाद अब विरोधी दलों के नेता लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। इस मामले पर अब वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा किया है।

‘पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई महज एक दिखावा’

मीडिया से मुखातिब होते हुए मुकेश सहनी ने पवन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा को लेकर बड़ा दावा किया है। मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि पवन सिंह के खिलाफ बीजेपी की ये कार्रवाई सिर्फ दिखावा है। असल बात तो ये है कि उपेन्द्र कुशवाहा को ठिकाने लगाना है। फिर काराकाट से चुनाव जीतने वाले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हो जाएंगे।

कुशवाहा को ऑफर की गई थी सीट’

मुकेश सहनी ने कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन की तरफ से सीट ऑफर की गई थी लेकिन पता चला कि बीजेपी सामने है तो पीछे हट गये। उपेन्द्र कुशवाहा के खिलाफ बीजेपी गेम खेल रही है। उन्हें ठिकाना लगाकर कुशवाहा समाज के नेता को खत्म करने की बीजेपी की साजिश है।

‘चिराग के खिलाफ भी बीजेपी ने रची साजिश’

मुकेश सहनी ने ये भी दावा किया कि बीजेपी ने उपेन्द्र कुशवाहा को ही नहीं बल्कि चिराग पासवान को भी ठिकाने लगा दिया है। हाजीपुर से चिराग पासवान हार रहे हैं। ये लोग नहीं चाहते हैं कि गरीब, पिछड़ा, एससी-एसटी का बच्चा आगे बढ़े। बीजेपी ने मेरे साथ भी साजिश की थी। हमने अभी थोड़ा कड़क क्या बोल दिया, इन्होंने मेरी सुरक्षा वापस ले ली।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *