मुंगेर में वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर ऑनलाइन लूटने वाले चार गिरफ्तार

मुंगेर: मुंगेर पुलिस ने एक वृद्ध दंपत्ति के साथ लूटपाट मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूट के सामान के साथ ही चार स्मैकियों को भी गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस ने खुलासा किया कि लुटेरों ने दंपत्ति से उसके फोन और ऑनलाइन पेमेंट का पिन लेकर बैंक खाता से भी 70 हजार रूपये उड़ाए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में से दो पहले भी स्मैक बेचने के आरोप में जेल जा चुका है।

पुलिस ने सभी के पास से पांच मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ये लोग स्मैक की लत की वजह से लूटपाट करने लगे और उन्होंने वृद्ध दंपत्ति के बैंक खाते से भी 60 हजार रूपये भी निकाल लिए जबकि उनके पास से 10 हजार रूपये नकद लूट लिए थे। बदमाशों ने रूपये जिस खाता में भेजा था उस खाता को पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस ने बताया कि जिस खाते में रूपये भेजे गए थे वह खाता स्मैक के सप्लायर का है, पुलिस जल्दी ही स्मैक के सप्लायर को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि लूट कांड का उद्भेदन तो हुआ ही अब इसके साथ ही स्मैक स्मगलिंग का भी तार जुड़ने लगा है। पुलिस जल्द ही स्मैक के चेन का भी खुलासा कर लेगी।
  • Related Posts

    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहटा में ‘ऑपरेशन क्लीन’! हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश; G.J. कॉलेज रोड पर प्लानिंग करते धराए 5 गुर्गे, ‘कट्टा’ और लूट की 6 बाइक बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading