मुंगेर में अनियंत्रित ऑटो ने पुल पर खड़े ट्रक में मारी टक्कर, छात्रा समेत दो की हुई मौत, आधा दर्जन यात्री हुए जख्मी

मुंगेर में उस समय भीषण सड़क हादसा हुआ। जब पैसेंजरों से भरा ऑटो गंगा नदी पर बने श्री कृष्ण सेतु से होकर खगड़िया जा रहा था। इसी बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के साइड में खड़े ट्रक में धक्का मार दिया। इस एक्सीडेंट में ऑटो पर सवार नवीं क्लास की छात्रा फ्रूटी कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीँ एक अन्य महिला 42 वर्षीय कामिनी देवी की इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में मौत हो गई। वहीँ इस हादसे में छः अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये। जिसको इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मृतक फ्रूटी खगड़िया के अलोली की रहने वाले थी। एक दिन पूर्व अपने मौसी के यहां मुंगेर आई थी। आज चंडिका स्थान में पूजा करने के बाद वह अपने परिवार के साथ वापस खगड़िया लौट रही थी कि तभी ये हादसा हो गया। वही मृतका कामिनी देवी हेरूदियारा मुंगेर की रहने वाली है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *