मिस्टर एंड मिस 23 -24 के फाइनल मुकाबले में प्रियंका और शिवम ने मारी बाजी

भागलपुर राधा रानी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले शहर के जंगली जंक्शन रेस्टोरेंट में मिस्टर एंड मिस 23-24 का फाइनल मुकाबला हो गया। जिसमें विनर शिवम कुमार और प्रियंका कुमारी विजेता घोषित हुई वही फर्स्ट रनर अप का उपहार अमित राज और मुस्कान कुमारी को दिया गया इस मॉडलिंग शो में मिस बंगाल खुशी ,मिस्टर इंडिया सुपर मॉडल अभिषेक पांडे, मिस्टर लखनऊ सुपर मॉडल शिवम सिंह ने प्रतियोगिता में जज की अहम भूमिका निभाया।

इस मौके पर आयोजक चंदन कुमार ने कहा कि कार्यक्रम करने का मुख्य उद्देश्य है जो गरीब तबके के कलाकार हैं। जिसे अच्छा प्लेटफार्म नहीं मिल पाता वह हमारे संस्था से संपर्क करें हम उसे अच्छा प्लेटफार्म देने का काम करेंगे। वही कोलकाता से आई मॉडल खुशी ने कहा कि भागलपुर में कला की कमी नहीं है। बस सिर्फ कला को निखाड़ने की जरूरत है।

इस मौके पर जंगली जंक्शन के प्रोपराइटर राकेश शर्मा ने कहा कि आज का कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा और सभी कलाकारों ने अपनी कलाकारी को बेहद ही अच्छे ढंग से प्रदर्शित किया।

  • ये भी पढ़े..

    आठ दशक बाद भी सड़क का इंतजार: वंशीचक गांव के 800 ग्रामीण आज भी विकास की राह देख रहे

    Share Add as a preferred…

    जयप्रकाश उद्यान में चला हरियाली का अभियान, “प्रोजेक्ट प्रकृति” के तहत वी केयर ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    Share Add as a preferred…