महिला डिब्बे में यात्रा कर रहे 578 पुरुष यात्री पकड़े गए

पूर्व मध्य रेल की ओर से अवैध रूप से चेन पुलिंग करके रेल गाड़ियों को जहां-तहां रोकने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

ऑपरेशन समय पालन व ऑपरेशन महिला सुरक्षा के तहत ऐसे लोगों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई की जा रही है। महिला कोच में यात्रा करने वाले 578 पुरुषों पर कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई पिछले सप्ताह यानी 01 जनवरी से 08 जनवरी के बीच रेलवे सुरक्षा बल की टीम द्वारा कार्रवाई की गयी है। इनमें सर्वाधिक 384 लोग दानापुर मंडल में जबकि सोनपुर मंडल में 94, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 83 तथा समस्तीपुर मंडल में 17 पुरुष यात्रियों को हिरासत में लिया गया।

इसी तरह अवैध तरीके से चेन पुलिंग करने के आरोप में 199 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह जानकारी पूमरे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने दी।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…