ममता बनर्जी का बड़ा बयान – नैतिक हार मान प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नैतिक हार स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने दावा करते हुए चुनाव प्रचार किया था कि भाजपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी। वास्तव में वह अपने दम पर बहुमत तक हासिल करने में विफल रही।

बनर्जी ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगी कि मोदी केंद्र से सत्ता से बाहर हो जाएं और इंडिया गठबंधन सत्ता में आए। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने सारी विश्वसनीयता खो दी है, उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। ‘इंडिया’जीत गया है, मोदी हार गए हैं। उन्होंने कई पार्टियों को तोड़ा और अब जनता ने उनका मनोबल तोड़ दिया है। मोदी अब सरकार बनाने के लिए तेदेपा और नीतीश कुमार के पैरों पर गिर रहे हैं।

लद्दाख में निर्दलीय हनीफा की जीत

लेह। लद्दाख लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद हनीफा ने जीत हासिल की। यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी संतोष सुखदेव ने दी। सुखदेव ने संवाददाताओं को बताया कि हनीफा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के त्सेरिंग नामग्याल को 27,906 मतों के अंतर से हराया। हनीफा को 65,303 वोट मिले । कांग्रेस पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी नामग्याल को 37,397 वोट मिले।

  • Related Posts

    भोजपुर में नीतीश कुमार का ‘विकास-धमाका’! 466 करोड़ की 721 योजनाओं की सौगात; आरा बनेगा ‘मेडिकल हब’, 1 करोड़ नौकरियों का मिशन शुरू

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    स्कूली पाठ्यक्रम में गूंजेंगे श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोक! भागलपुर सांसद अजय मंडल की बड़ी पहल; केंद्र सरकार ने सुझाव पर दी सकारात्मक प्रतिक्रिया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *