मधेपुरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 4 अपराधियों को किया गिरफ्तार

बिहार की मधेपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के सिंहेश्वर थाना से चोरी की तीन बाइक और अवैध कफ सिरप के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

मधेपुरा के सहायक पुलिस अधीक्षक प्रवेंद्र भारती ने शनिवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक मधेपुरा के आदेशानुसार चोरी की घटनाओं एवं मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने के लिए लगातार वाहन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार की सुबह मिली सूचना के आधार पर सिंहेश्वर मेला ग्राउंड में छापेमारी कर बाइक बेचने का प्रयास करते हुए तीन अपराधियों को धर दबोचा गया।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी निवासी चंदन कुमार, अमलेश कुमार एवं भेलवा निवासी मनोज धरकार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की तीन बाइक बरामद की है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में फर्जी नंबर प्लेट वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई, ट्रैफिक पुलिस चलाएगी विशेष अभियान

    Share Add as a preferred…