मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी: आम तोड़ने के विवाद में मां-बेटे को कुदाल से काटा

मधुबनी में डबल मर्डर से सनसनी फैल गयी है। आम तोड़ने के विवाद में कुदाल से काटकर मां-बेटे की हत्या कर दी गयी। घटना भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत स्थित झौआ गाँव की है। बताया जाता है आम तोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। इसी को लेकर खूनी संघर्ष में मां-बेटे को कुदाल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुन्दर यादव का पुत्र सरोज यादव अपनी मां रेबनी देवी के साथ सुबह करीब 10 बजे आम के बगीचे में गया था जहां मुन्नर यादव के 20 वर्षीय पुत्र विजय यादव के साथ झगड़ा हो गया। देखते ही देखते यह झगड़ा खूनी खेल में तब्दील हो गया। कुदाल से दोनों मां-बेटे के सिर पर हमला करने लगा। बेटे को बचाने गयी 45 वर्षीय सोनी देवी के ऊपर भी कुदाल से प्रहार किया गया। मां-बेटे पर हमला के बाद बेटे विजय यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

जबकि मां सोनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। स्थानीय लोगों ने झंझारपुर अनुमंडल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सरोज यादव के पिता को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि जमीन का विवाद चल रहा था। आम तोड़ने को लेकर चार पांच दिन पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

उसके बाद सरोज यादव अपने पिता के साथ गुजरात से बीती रात घर आया और अगली सुबह विजय यादव और उसके मां को अपने पिता और मां के साथ मिलकर हत्या कर दिया। पुलिस दोनों मां बेटे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल मधुबनी भेजा है। इस डबल मर्डर के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…