मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना राज्य दिवस मना रहे हैं

मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना राज्य दिवस मना रहे हैं। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन राज्यों के लोगों को बधाई दी है।

नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर श्री रियो ने कामना व्‍यक्‍त की कि मेघालय राज्य शांति और समृद्धि के साथ प्रगति करता रहे। उन्होंने मणिपुर के नागरिकों की भलाई, शांति और निरंतर विकास के लिए भी शुभकामनाएं दीं। त्रिपुरा को समृद्ध इतिहास और संस्कृति वाला राज्य बताते हुए श्री रियो ने इसके नागरिकों की शांति और समृद्धि की कामना की।

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के राजभवन में आज पूर्वोत्तर के त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के राज्य स्‍थापना दिवस के अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इन राज्‍यों के सुरक्षाकर्मी, छात्र और जम्मू-कश्मीर में रहने वाले त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोग विशेष रूप से आमंत्रित थे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

पूर्वोत्तर के तीन राज्यों मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्‍य का स्‍थापना दिवस आज राजनिवास, पुदुचेरी में भी उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपराज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने कहा कि उत्तर पूर्वी राज्यों में विकास हो रहा है और सुबह से शाम तक उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। इस अवसर पर प्रतिभागियों द्वारा विभिन्‍न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।

  • Related Posts

    एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों पर सरकार का बड़ा स्पष्टीकरण! सोशल मीडिया पर फैली ‘भ्रामक’ खबरों का पर्दाफाश; जानिए क्या है रिफिल की असली समय-सीमा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    सीवान में पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़! दो वांटेड बदमाशों के पैर में लगी गोली; बसंतपुर के लहेजी गांव में खूनी संघर्ष, दोनों पटना रेफर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading