भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना होगा, यह है मोदी की गारंटी : सम्राट चौधरी

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव का मुख्य मुद्दा भ्रष्टाचार करने वालों का नकेल कसना, सुशासन और विकास है। भ्रष्टाचार करने वालों को जेल जाना होगा। यह मोदी की गारंटी है।

सम्राट ने अपने बयान में कहा कि लालू परिवार सहित विपक्षी गठबंधन के दलों की पूरी राजनीति ही परिवारवाद और भ्रष्टाचार की बुनियाद पर खड़ी है, इसीलिए भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मोदी की गारंटी के बाद इनमें धबराहट है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चपरासी क्वार्टर से शुरू हुई राजनीति का मकसद बिहार का विकास नहीं बल्कि हजारों करोड़ की बेनामी सम्पत्ति इक्ह्वा करना रहा है।

1999 में मात्र 87 लाख की सम्पत्ति बताने वाला लालू परिवार के पास 2004 में 370 करोड़ की घोषित सम्पत्ति हो गई। जबकि 2019 में इस परिवार के सदस्यों के पास 1,820 करोड़ से ज्यादा की परिसम्पत्ति थी। इस परिवार के पास 150 से ज्यादा भूखंड, 30 फ्लैट और आधे दर्जन से ज्यादा बंगला व मकान है। महज 29 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 से ज्यादा परिसम्पत्तियों के मालिक बन गए थे। तेजप्रताप यादव 28 और मीसा भारती 23 से ज्यादा सम्पत्ति की मालकिन हैं। राबड़ी देवी के नाम से पटना में 43 भूखंड के अलावा 30 से ज्यादा फ्लैट है।

कहा कि खोखा कंपनियों, दान, वसीयत, पावर ऑफ अटॉर्नी और हर काम के बदले जमीन-मकान हथियाने का लालू परिवार का नायाब फंडा रहा है।

  • Related Posts

    नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर जेडीयू में विरोध, पीएम मोदी की तस्वीर पर पोती कालिख

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, जेडीयू कार्यकर्ताओं में नाराजगी; मंत्रियों ने कहा– हम भी दुखी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading