भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडे की मौत के समय मौजूद शख्स की तलाश

भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडेय की मौत मामले में पुलिस उस शख्स की तलाश कर रही है जो उसकी मौत के समय मौजूद था पर बाद में वहां से निकल गया। बताया जा रहा है कि वह भी भोजपुरी फिल्मों से जुड़ा हुआ है। उसके अलावा एक ट्यूशन टीचर की भी तलाश की जा रही है।

पोस्टमॉर्टम और एफएसएल की रिपोर्ट के अलग-अलग पहलू पर कहा कि जहां एक तरफ आत्महत्या की बात आ रही है, तो वहीं दूसरी ओर गला घोट कर हत्या की बात सामने आ रही है। एसएसपी ने बताया कि दोनों जांच रिपोर्ट में विरोध स्पष्ट तौर पर दिख रहा है, जिसको मद्देनजर रखते हुए उच्चस्तरीय जांच करने की बात कही गई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मेडिकल के एचओडी से इस मामले पर विशेष रूप से विचार विमर्श भी किया जाएगा। वहीं, सिटी एसपी श्रीराज के नेतृत्व में विशेष एसआईटी टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। निश्चित तौर पर पुलिस केस की तह तक जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…