भूकंप के तेज झटकों से कांपा असम का दरांग, इतनी थी तीव्रता

असम के दरांग में आज (बुधवार) सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए।

बुधवार सुबह असम के दरांग में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप आने के बाद लोग बुरी तरह से सहम गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप के ये झटके आज (बुधवार) सुबह 7.54 बजे असम के दरांग में महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई. ये भूकंप जमीन के अंदर 20 किमी की गहराई में आया. इस भूकंप से अभी तक किसी भी तरह के जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

सोमवार को भी आया था असम में भूकंप

बता दें कि इससे पहलवे सोमवार शाम को मध्य असम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप की तीव्रता भी रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई थी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी में कहा गया था कि सोमवार शाम को 7.12 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये, जिसका केंद्र ब्रह्मपुत्र के दक्षिणी तट पर पूर्वी कार्बी आंगलोंग जिले में जमीन से 23 किमी की गहराई में था।

  • Related Posts

    सहरसा में ‘मौत’ की अफवाह पर खूनी तांडव! उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, डायल 112 की गाड़ियां तोड़ीं; चौकीदार-ड्राइवर जख्मी

    HIGHLIGHTS: अफवाह की आग में…

    Continue reading
    हिसुआ में कोहराम! खेत देखने जा रहे दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर ने रौंदा; एक ही आंगन से उठीं दो अर्थियां, 5 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    HIGHLIGHTS: चिता बिगहा गांव में…

    Continue reading