भीषण सड़क हादसे में पूर्व सैनिक समेत दो लोगों की मौत, रोड पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

बेगूसराय में दो अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रिटायर आर्मी मैन को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के देवना चौक के पास एनएच- 31 की है।

मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के हर्रक वार्ड 13 निवासी स्वर्गीय महेंद्र झा के 45 वर्षीय बेटे नवीन कुमार झा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार झा पपरौर स्थित एचपीसीएल से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे, तभी देवना चौक पर अज्ञात वाहन ने कुचल दिया है। नवीन 2012 में आर्मी से रिटायर्ड हुए थे। आर्मी से रिटायर होने के बाद पपरौर स्थित एचपीसीएल में लगभग 5 साल से गार्ड की नौकरी करते थे।

मृतक नवीन कुमार झा मूल रूप से खगड़िया जिला के परवत्ता थाना क्षेत्र के डुमरिया खुर्द वार्ड 2 का रहने वाले थे। बेगूसराय के हर्रक में अपना घर बनाकर परिवार के साथ रहता था। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

  • Related Posts

    ‘मीठा’ होगा बिहार का भविष्य! ईखायुक्त अनिल झा ने गांधी मैदान में परखी गन्ना उद्योग की चमक; हसनपुर चीनी मिल की ‘सब्सिडी’ वाली खेती बनी मिसाल

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading
    गांधी मैदान में ‘रोबोट’ और AI का जलवा! मंत्री संजय सिंह टाइगर ने किया स्किल डेवलपमेंट स्टॉल का आगाज़; बिहार के युवाओं के लिए खुले ‘आत्मनिर्भर’ रोजगार के द्वार

    HIGHLIGHTS: 114वें ‘बिहार दिवस’ पर…

    Continue reading