भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकी ढेर

कुपवाड़ा (जम्मू-कश्मीर)। भारतीय सेना ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद जवानों ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया है।

सेना के चिनार कोर के आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया गया कि खुफिया इनपुट पर बुधवार को अमरोही, तंगधार और कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया था। यह भी बताया गया कि तलाशी अभियान के दौरान, दो पिस्तौल, गोला-बारूद और अन्य युद्ध वाले सामान बरामद किए गए हैं।

इससे पहले 9 मई को सेना ने 40 घंटे की कार्रवाई में तीन आतंकियों को मार गिराते हुए ऑपरेशन रेडवानी पाईन को अंजाम दिया था। यह ऑपरेशन भारतीय वायुसेना के एक वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के बाद शुरू किया गया था, जिसमें वायुसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी की मौत हो गई थी।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…