भाजपा फिर सत्ता में आई तो छीन लेगी आरक्षण: तेजस्वी यादव

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को भी आरक्षण मुद्दे पर भाजपा पर जमकर हमला बोला। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा को यह बताना चाहिए कि वह संविधान और आरक्षण को क्यों खत्म करना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के कई नेता कहते हैं कि इस बार 400 सीट लाओ, संविधान खत्म कर देंगे। प्रधानमंत्री ने ऐसे नेताओं के खिलाफ आजतक कोई कार्रवाई नहीं की। यह साफतौर पर दिखाता है कि आरक्षण समाप्त करने वाली पार्टी कौन है?

तेजस्वी ने कहा कि भाजपा को जानकारी होनी चाहिए कि जब बिहार में उनकी पार्टी की सरकार थी, तब जाति आधारित गणना करायी गई। इसके बाद आरक्षण की सीमा बढ़ाकर 75 फीसदी की गई। देश में सबसे ज्यादा आरक्षण आज बिहार में ही है। भाजपा के लोगों ने तो इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सोलिसिटर जनरल को खड़ा कर दिया था। उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए क्या किया है। पीएम ने सिर्फ झूठ बोला है। भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे के बयान पर कहा कि इन लोगों ने 40 में 39 सीट आने के बाद भी आज तक बिहार को कुछ नहीं दिया।

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading