भाजपा उम्मीदवार पर चला चुनाव आयोग का चाबुक, मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ गया महंगा

चुनाव आयोग ने मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार अभिजीत गंगोपाध्याय को 24 घंटे के लिए प्रचार करने से रोक दिया।उन पर यह प्रतिबंध पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर लगाया गया है।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा ममता बनर्जी के खिलाफ कथित रूप से “अमर्यादित” टिप्पणी की गई थी. अभिजीत के खिलाफ इसे लेकर शिकायत दर्ज कराई गई जिसके बाद चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. सोमवार को अभिजीत ने नोटिस पर अपना जवाब भेजा था लेकिन मंगलवार को आयोग ने एक दिन के प्रचार पर रोक लगा दिया।

दरअसल, हल्दिया में 15 मई को आयोजित एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित करते समय पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय द्वारा ममता बनर्जी के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए गंगोपाध्याय के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई की।

बीजेपी ने गंगोपाध्याय को पश्चिम बंगाल की तमलुक सीट से मैदान में उतारा है जहां 25 मई को मतदान होगा

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन खूब हंगामा, 1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर पंचायत टैक्स तक कई बड़े फैसले

    Share Add as a preferred…

    बांकीपुर उपचुनाव को लेकर भाजपा का चुनाव आयोग में बड़ा दावा, प्रशांत किशोर पर खर्च सीमा और डिजिटल प्रचार नियमों के उल्लंघन का आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *