भागलपुर : 1962 शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र,50 फ़ीसदी महिलाएं

भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में आयोजित कार्यक्रम में 1962 शिक्षकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया इसमें 50% महिलाएं भी हैं। बीएससी ने दिसंबर में 120000 पदों के लिए परीक्षा ली थी। मंच पर बुलाकर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया।

नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के पलों को नए शिक्षक अपने मोबाइल के केमरे में कैद करते नजर आए। 10:00 बजे सुबह से ही सैनडिस कंपाउंड मैदान में लोग पहुंचने लगे थे। शिक्षकों को बैठने के लिए पंडाल बनाए गए थे। जिसमें सारी व्यवस्था थी 4:30 बजे कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

नवनियुक्त शिक्षक काफी खुश नजर आ रहे थे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा शिक्षा विभाग के दर्जनों पदाधिकारी मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उच्च शिक्षा को मिली नई उड़ान: CM सम्राट चौधरी ने 211 नए डिग्री कॉलेजों की शुरुआत की, AI यूनिवर्सिटी से लेकर विक्रमशिला विश्वविद्यालय तक कई बड़े ऐलान

    Share Add as a preferred…

    30 नवंबर से पूरी तरह चालू होगा विक्रमशीला ब्रिज, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान; 126 करोड़ से हुआ पुनर्स्थापन कार्य

    Share Add as a preferred…