भागलपुर : 12 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

भागलपुर : आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म पर चेकिंग के दौरान 11.9 किलोग्राम गांजा के साथ खगड़िया जिला के रहने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को प्लेटफार्म संख्या 4-5 से पकड़ा गया। इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने बताया कि आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर शिव शंकर कुमार के साथ पूर्णेन्दु कुमार, शिव शंकर सिंह, शरद कुमार सुमन, शशिकांत शर्मा एवं राज कुमार स्टेशन पर निगरानी में थे।

इस दौरान 09.55 बजे ट्रेन संख्या-13409 (मालदा-किऊल इंटरसिटी एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म संख्या-04 पर पहुंची। उक्त ट्रेन की जांच कर रहे थे। इसी क्रम में प्लेटफार्म संख्या 4-5 के अंत में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में भारी मात्रा में पिठ्ठू बैग लेकर जा रहा था। उसके पास पहुंचते देख उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे हिरासत में ले लिया गया।

उसने अपनी पहचान 32 वर्षीय बाल्मिकी शर्मा, निवासी-कुल्हरिया, थाना-परबता जिला-खगड़िया बताया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *