भागलपुर : हाइवा और कार की टक्कर में एक की मौत

भागलपुर : अकबरनगर शाहकुंड मुख्य मार्ग एसएच 85 पर शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर स्थित चानन पुल के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति की की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

शुक्रवार को रात के करीब 9:30 बजे श्रीरामपुर निवासी दिनेश यादव बांका के मेहरपुर में एक युवती का तिलक कर गांव के ही अन्य संबंधियों के साथ कार से वापस अकबरनगर लौट रहे थे। इस दौरान अकबरनगर शाहकुंड एसएच 85 पर श्रीरामपुर स्थित चानन पुल के समीप अकबरनगर से शाहकुंड की ओर जा रहा एक हाइवा से कार की टक्कर हो गई। जिससे कार सड़क पर पलट गई। जिसमेें श्रीरामपुर निवासी लक्ष्मी यादव के 50 वर्षीय पुत्र अशोक यादव उर्फ रंजीत की मौके पर मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो पर सवार सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसमे दो लोगों को मायागंज और तीन लोग दिनेश यादव 55,राज कुमार 30 व भवानीपुर के रिश्तेदार अजय यादव को पुलिस ने शाहकुंड अस्पताल भेजा। जहां दिनेश यादव को भी मायागंज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। दोनों वाहनो का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। वहीं कार सवार एक युवक लापता होने की बात सामने आ रही है।

थानाप्रभारी रोहित रितेश ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि पांच लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हाइवा व स्कॉर्पियो चालक मौके पर से वाहन छोड़ फरार हो गया। जिसके लिए छापेमारी की जा रही है। घटना को देखते हुए अकबरनगर पुलिस ने शव को लेकर शाहकुंड थाना चली गयी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…