भागलपुर से चलने वाली ट्रेनों की समय सारिणी में इस दिन से होगा बदलाव

भागलपुर। रेलवे जुलाई से ट्रेनों की समय सारिणी बदलने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बोर्ड के निर्देश आने के बाद इसे 31 दिसंबर 2024 तक के लिए टाल दिया गया है।

अब नई समय सारिणी 1 जनवरी 2025 से लागू करने पर विचार चल रहा है। दानापुर इंटरसिटी, जनसेवा एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, साहिबगंज-दानापुर एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया था। तब रेलवे ने 16 ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी की थी। भागलपुर की सात ट्रेनों के भी समय बदल गये थे। तब ट्रेन नंबर 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस का समय दस मिनट बढ़ाया गया था। ट्रेन नंबर 13419 जनसेवा एक्सप्रेस का 5 मिनट, ट्रेन नंबर 22405 गरीब रथ का 15 मिनट, ट्रेन नंबर 13354 अंग एक्सप्रेस का 15 मिनट, ट्रेन नंबर 13235 दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का 15 मिनट तक का समय बढ़ा था।

  • Related Posts

    ​बिहार में 52 हजार ड्राइवरों पर ‘ब्रेक’: हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं पहना तो जाएगा लाइसेंस; पटना टॉप पर, भागलपुर दूसरे नंबर पर; देखें पूरी लिस्ट

    Share Add as a preferred…

    Continue reading