भागलपुर से चलने वाली ट्रेनें चल रही घंटों लेट

भागलपुर : कोहरे का कहर रेलवे पर भी दिख रहा है। ठंड के सितम से रेल यात्रियों को निजात नहीं मिल पा रही है। रविवार को आनंद विहार से भागलपुर आने वाली डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस करीब 18 घंटे देरी से पहुंची है।

इस ट्रेन का भागलपुर में सुबह 8.15 बजे समय है, लेकिन यह ट्रेन देर रात पहुंची है। दरअसल, यह ट्रेन शनिवार को आनंद विहार से अपने निधारित समय से करीब 9 घंटे 26 मिनट की देरी से खुली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचने से पहले यह ट्रेन 20 घंटे तक लेट हो गई।

इसके अलावा दिल्ली से भागलपुर होते हुए कामख्या तक जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल भी करीब 10 घंटे देरी से चल रही है। सूरत से भागलपुर तक आने वाली 22947 सूरत-भागलपुर सुपर फास्ट करीब 5 घंटे देरी से भागलपुर पहुंची थी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के कचहरी चौक पर प्रेमी संग विवाहिता को लेकर विवाद, बीच सड़क पर हंगामा

    Share Add as a preferred…