भागलपुर से आज पांच समर एक्सप्रेस ट्रेन होगी रवाना

भागलपुर। मालदा रेल डिवीजन गुरुवार को पांच समर एक्सप्रेस ट्रेन रवाना करेगा। ट्रेन संख्या 03413 मालदा टाउन से न्यू दिल्ली के लिए 0710 बजे खुलेगी। यह साहिबगंज और भागलपुर में रुकेगी। ट्रेन संख्या 03409 मालदा टाउन से खातीपुरा के लिए 1930 बजे खुलेगी।

ट्रेन संख्या 03045 हावड़ा से रक्सौल के लिए 23 बजे खुलेगी। ट्रेन संख्या 04681 हावड़ा जम्मुतवी 2340 बजे खुलेगी। ट्रेन संख्या 03135 कोलकाता पटना 2350 बजे खुलेगी।

पूर्व रेलवे के जीएम आज भागलपुर दौरे पर

भागलपुर। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद के देउस्कर गुरुवार को भागलपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। वे सुबह 1030 बजे आयेंगे। महाप्रबंधक आधे घंटे तक स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। जीएम के आने को लेकर स्टेशन के रंग-रोगन का काम पहले ही हो चुका है। सभी विभागों को तैयारी पूरी कर ली गई है। जीएम के आगमन को लेकर मालदा डिवीजन के पदाधिकारियों का बुधवार को भागलपुर में आगमन शुरू हो गया।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला के लिए रेलवे की सौगात, तीन और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी; भागलपुर-सुल्तानगंज को भी मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *