भागलपुर:फरार चल रहे सेंट जोसेफ स्कूल के प्रिंसिपल के घर चिपकेगा नोटिस

ललमटिया थाना क्षेत्र के कबीरपुर स्थित सेंट जोसफ स्कूल में 19 सितंबर को नौवीं की छात्रा के साथ दो खेल शिक्षकों ने गलत करने की कोशिश की थी। इस मामले में दोनों गिरफ्तार शिक्षकों को न्यायालय के आदेश के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

वहीं स्कूल के प्रिंसिपल अमल राज के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है। अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद प्रिंसिपल अमल राज भी स्कूल छोड़कर फरार हो चुके हैं। दो महीने से उनका मोबाइल ऑन नहीं हुआ है। अदालत से नोटिस मिलने के बाद ललमटिया पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उनके पैतृक घर तमिलनाडु पहुंचकर नये साल 2024 में नोटिस चस्पा करेगी। आईओ ने बताया कि दूसरे राज्य जाने के लिए डीआईजी से उन्होंने आदेश भी प्राप्त कर लिया है। सिर्फ अब लाइन से उन्हें रेलवे वारंट मिलने का इंतजार है।

Related Posts

सहरसा में ‘मौत’ की अफवाह पर खूनी तांडव! उग्र भीड़ का पुलिस पर पथराव, डायल 112 की गाड़ियां तोड़ीं; चौकीदार-ड्राइवर जख्मी

HIGHLIGHTS: अफवाह की आग में…

Continue reading
पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में युवक की आंख में सटाकर मारी गोली; दरवाजे पर बैठे ट्रैक्टर चालक की बेरहमी से हत्या, पड़ोसी सरोज फरार

HIGHLIGHTS: ज्ञानपुर गांव में दिनदहाड़े…

Continue reading