भागलपुर : सुल्तानगंज थाने पहुंची गुमशुदा लड़की

भागलपुर : सुल्तानगंज थानाक्षेत्र के एक गांव से एक युवती 24 जून को अपने घर से गुम हो गई थी। पिता द्वारा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। परिजनों को पता चला कि युवती अपने प्रेमी से संग शादी रचाकर दिल्ली में रह रही है। रविवार की देर शाम युवती दिल्ली से सुल्तानगंज पहुंची और लड़के के परिजनों को लेकर सोमवार की सुबह थाना आ पहुंची। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी संगम कुमारी ने बताया कि युवती से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    ससुराल जाते समय युवक की सड़क हादसे में मौत, 12 घंटे बाद भी पोस्टमार्टम नहीं होने पर परिजनों का हंगामा

    Share Add as a preferred…