भागलपुर : साले की शादी में डांस करने से मना करने पर पत्नी ने रूम बंद कर पिता और भाई से पिटवाया 

भागलपुर : साले की शादी के दौरान हल्दी रस्म में डांस करने से मना करने पर नाराज पत्नी ने अपने भाई और पिता से पति को पिटवा दिया। घटना मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजान रोड छत्रपति तालाब के पास घटित हुई। सबौर के रहने वाले सेवानिवृत आर्मी जवान ने अपनी पत्नी, साला और ससुर के विरुद्ध केस दर्ज कराया है। जख्मी होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए मायागंज भेजा। घटना मंगलवार की रात लगभग 11 बजे की है।

पत्नी खड़ी होकर रूम में बंद कर पिटवाया 

रौशन रंजन ने पुलिस को बताया है कि अश्लील डांस करते हुए देख जब उसने पत्नी को डांस करने से मना किया तो वह नहीं मानी। नाराज होकर अपने पिता और दोनों भाई को बोल उसे कमरे में बंद करवा दिया और पिटवाई। रौशन रंजन ने बताया कि वह अब पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता। उसने यह भी बताया कि शादी में उनका 15 साल का बेटा भी आया था। घटना के बाद वह भी रोते हुए अपने घर वापस चला गया। पीड़ित आर्मी का पूर्व जवान अपनी शिकायत लेकर बुधवार को एसएसपी के पास पहुंचा था। वहां से निर्देश मिलने पर मोजाहिदपुर थाने वह पहुंचे और केस दर्ज कराया।

भागने लगे तो कार के चक्के से हवा निकाल दी

रौशन रंजन ने बताया कि ससुर और साला मिलकर जब उसे पीटने लगे तो उन्होंने मोबाइल से डायल 112 को सूचित किया। उसी दौरान आरोपियों ने मोबाइल भी छीन लिया। जब वे वहां से बचकर भागने लगे तो ससुर ने उनके कार के चक्के से हवा भी निकाल दिया। बिना हवा वाले चक्के पर ही कार चलाकर वहां से जान बचाकर भागने की बात कही।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading