भागलपुर : सबौर में आम खरीदने आए पिकअप मालिक की चाकू गोदकर हत्या

भागलपुर : सबौर थाना क्षेत्र के सबौर एनएच 80 सड़क पर मसाढू-ममलखा के समीप शुक्रवार की देर रात कहलगांव से आम लेकर जा रहे पिकअप मालिक की नकाबपोश बदमाशों ने छिनतई के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी, वहीं चालक को घायल कर दिया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिला के घाटो थाना क्षेत्र भटगामा गांव निवासी विकास कुमार राम (28 वर्ष) के रूप में हुई। वहीं घायल पिकअप चालक नीतीश कुमार है। विकास कुमार राम पिकअप पर आम लाद कर चालक के साथ कहलगांव की तरफ से आ रहा था।

मसाढू-ममलखा के पास सड़क किनारे बदमाशों ने गाड़ी रोका और रुपये और मोबाइल छीनने लगे। चालक इसका विरोध किया। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। बदमाशों ने विकास कुमार राम और चालक नीतीश कुमार चाकू मार दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक को देख बदमाश फरार हो गए। चालक ने हिम्मत दिखाते हुए विकास को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायल चालक खतरे से बाहर बताया जाता है। पुलिस को मिलते ही मामले की जांच में जुट गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना में पिकअप गाड़ी की फोरेंसिक टीम ने जांच की। वहीं एसएसपी आनंद कुमार और विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने शनिवार को फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच की। विधि व्यवस्था डीएसपी चंद्रभूषण ने कहा कि ऐसे अपराधी घटनाओं को लेकर अनुसंधान जारी है अनुसंधान पूरा भी कर लिया जाएगा घटना को रोकने के लिए छापेमारी कर अपराधी की गिरफ्तारी की जाएगी।

एनएच 80 पर चालकों से अक्सर होती है छिनतई

सबौर। सबौर एनएच 80 पर अक्सर ट्रक चालकों व राहगीरों से मोबाइल नगदी सहित अन्य सामान छिनतई और लूटपाट की घटना होते रहती है। दो साल पूर्व भी आम लदे पिकअप के चालक को मुंह में गोली मारकर हत्या शंकरपुर के पास कर दी थी। इसके अलावा हाल के दिनों में एक सप्ताह के अंदर राजपुर मुरहान सड़क मार्ग पर बदमाशों ने लाठी डंटे से पीट कर बाइक सवार कुरपट निवासी विकास गोस्वामी और अमदाढ निवासी मणि कुमार उनके अन्य साथी को साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देते हुए घायल कर दिया था।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading