भागलपुर : सबौर अंचल कार्यालय में अपर समाहर्ता का विदाई समारोह आयोजित

भागलपुर : अपर समाहर्ता सह अधिकारी अजय कुमार सिंह का विदाई समारोह सबौर अंचल कार्यालय में किया गया ।इस बिदाई समारोह कार्यक्रम में सबौर अंचलाधिकारी सौरभ कुमार सहित सबौर अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

इस मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह ने कहा कि भागलपुर में हमारा कार्यकाल काफी बढ़िया रहा और जिले के सभी अंचल घर के तरह और अंचल के कर्मचारी परिवार की तरह लगे।

खास कर सबौर अंचल से हमारा ज्यादा ही लगाव रहा है क्योंकि जब हम 1995 में बिहार प्रशासनिक सेवा में आए थे तो सबौर में ही प्रशिक्षु अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर के छह नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में 1 जुलाई से शुरू होगी पढ़ाई, तैयारियों को लेकर प्रशासन ने तेज की कवायद

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में ‘मेट्रो मिर्ची 2.0 मटन हाउस’ का शुभारंभ, मटन और बिरयानी प्रेमियों को मिला स्वाद का नया ठिकाना

    Share Add as a preferred…