भागलपुर : सन्हौला में हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

भागलपुर : सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग एसएच-84 पर मुर्गीचक गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात अनियंत्रित हाईवा ने एक बाइक पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। इसमें से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक थाना क्षेत्र के सुकसेना गांव से डे-नाइट क्रिकेट मैच खेल कर सन्हौला घोघा मुख्य मार्ग होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। मुर्गीचक गांव के पास पीछे से आ रहा अनियंत्रित हाईवा उसे कुचलते हुए फरार हो गया। इसमें धोरैया थाना क्षेत्र के मथुरापुर निवासी इंद्रदेव कुमार (25 वर्ष) पिता मितान राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठा नीतीश कुमार (24 वर्ष) पिता संतलाल पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलने पर सन्हौला थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने इंद्रदेव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल नीतीश कुमार को बेहतर इलाज के लिए सन्हौला अस्पताल से भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। घटना के बाद हाईवा चालक गाड़ी लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस जांच में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में उमस से जल्द राहत के आसार, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…