भागलपुर : शांतिपूर्ण मुहर्रम सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक उतरे सड़क पर

भागलपुर जिले में शांतिपूर्ण मोहर्रम संपन्न कराए जाने को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी और सीनियर एसपी आनंद कुमार सड़क पर उतरकर सभी इमामबाडाओं और पहलाम स्थल का निरीक्षण किया और पैकर को कोई परेशानी ना हो इसको लेकर दोनों अधिकारी खुद पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते दिख रहे हैं।

इस दौरान डीएम और एसएसपी सबसे पहले सराय इमामबाड़ा पहुंचे जहां स्थानीय लोग और खलीफा से पैकर को होने वाली परेशानियों के विषय में जाना और उनकी परेशानियों को जल्द से जल्द दूर करने का दिशा निर्देश अधिकारियों को दिया। उसके बाद सभी अधिकारी पहलाम स्थल सहजंगी पहुंचे जहां पूरी व्यवस्था का जायजा लिया और शांतिपूर्ण सद्भाव पूर्ण माहौल में मोहर्रम संपन्न कराए जाने का दिशा निर्देश दिया।

  • ये भी पढ़े..

    विक्रमशिला सेतु की यातायात व्यवस्था का DM-SSP ने लिया जायजा, सुरक्षा कर्मियों के लिए शेड और रेनकोट की होगी व्यवस्था

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर दर्दनाक हादसा, आंधी से बचने के लिए शेड के नीचे रुके पिता की मौत, बेटे के सामने उजड़ गया परिवार

    Share Add as a preferred…