भागलपुर : वीरेश बने डीबीए अध्यक्ष अंजनी कुमार महासचिव

भागलपुर : जिला विधिज्ञ संघ चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव का परिणाम घोषित हो गया है। वीरेश प्रसाद मिश्रा अध्यक्ष और अंजनी कुमार महासचिव चुने गए। मंगलवार की सुबह मतगणना शुरू हुई थी। शाम में इन दो पदों का परिणाम घोषित कर दिया गया। बाकी बचे नौ पद के लिए बुधवार को मतगणना होगी।

वीरेश मिश्रा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुक्ति प्रसाद सिंह को हराया। उन्हें कुल 875 वोट मिले जबकि मुक्ति ने 599 मत प्राप्त किए। अन्य प्रत्याशियों में अनिल को 163, मदन को 162, उदय को 133, विनोद को 89 और अशोक को कुल 45 मत मिले।

https://www.instagram.com/reel/C7PErJpvq-S/?igsh=MW1pY2txYzRqMXM0eA==

महासचिव पद के लिए अंजनी कुमार को 689 मत प्राप्त हुए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मृत्युंजय कुमार सिंह को 453 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में विमल को 264, रमण को 259, अरुणाभ को 149, भोला को 95, प्रवीण को 46, विनोद को 35, अलका को 30 और प्रीति को 23 मत मिले।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *