भागलपुर : रेलवे स्टेशन पर बैग लेकर भाग रहा अपराधी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भागलपुर। यात्रियों से शातिर तरीके से ठगी करने वाले एक अपराधी को भागलपुर जंक्शन पर आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंधीर कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में दो पुरुष यात्री मो. आसिफ निवासी रणगांव बुजुर्ग धोरेया, जिला- बांका और मो. नसीम अख्तर निवासी लैथा, बसंतराय, जिला- गोड्डा चोर-चोर चिल्ला रहे थे।

मौके पर आरपीएफ की टीम टीम ने देखा कि एक व्यक्ति दो बैग लेकर भाग रहा था। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बताया कि दोनों को धोखा देकर बैग लेकर भाग रहा था। पकड़ा गया अपराधी विनय मंडल निवासी मौचक, रजौन, जिला-बांका बताया। पीड़ित की लिखित शिकायत पर जीआरपी ने आरोपी को जेल भेज दिया ।

  • Related Posts

    भागलपुर में ‘गैस’ पर पैनिक न हों! DM की हाई-लेवल मीटिंग में बड़ा खुलासा— “जरूरत से दोगुना स्टॉक, फिर भी 3 दिन का बैकलॉग; जानें क्यों मची है हाय-तौबा?”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बेतिया में निगरानी विभाग का ‘बड़ा धमाका’! 30 हजार घूस लेते गव्य विकास अधिकारी गिरफ्तार; अनुदान के नाम पर किसान को बना रहा था ‘एटीएम’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading