भागलपुर में 14-15 को बारिश होने का अनुमान

भागलपुर। बीएयू के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मंगलवार को आंशिक बदरी के बीच एक से दो चक्र में हल्की बारिश या बूंदाबांदी तो 14 एवं 15 अगस्त को बदरी के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है। दिन एवं रात के तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। बीते 24 घंटे में जहां दिन का पारा 0.2 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 0.4 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया।

जिससे सोमवार को गर्मी से ज्यादा उमस ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में स्मैक तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 10 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार; नेटवर्क की तलाश में छापेमारी जारी

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में शराबबंदी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1,115 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

    Share Add as a preferred…