भागलपुर में हाइवा के धक्के से बाइक सवार तीन लोग जख्मी

कजरैली। सिमरिया मोड़ पर सोमवार की रात आठ बजे अनियंत्रित हाईवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घायल महिला सड़क पर छटपटा रही थी। उन्होंने बताया कि महिला को इलाज के लिए भेजने के लिए कई वाहनों को रोकने रोका पर किसी चालक ने नहीं रोका। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देकर 112 को बुलाया और तीनों को लिए मायागंज भेज दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के कुलहड़िया के 45 वर्षीय नारायण दास पत्नी सुनिता देवी तथा उनकी आठ वर्षीय भतीजी को मामूली घायल के रूप में की।

जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल चालक नारायण दास गौराचौकी में श्यामलाल दास की पुत्री की शादी समारोह में जा रहे थे। कजरैली थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने कहा कि महिला को मायागंज भेजा गया है। है।

  • Related Posts

    TMBU में ‘अनुशासन’ की नई पारी! डॉ. मुकेश सिंह बने विश्वविद्यालय के नए प्रॉक्टर; ABVP ने जताई खुशी, बोले— “छात्र हित की हुई जीत”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के शैक्षणिक…

    Continue reading
    भागलपुर में LPG की किल्लत अब इतिहास! बैकलॉग खत्म होने के करीब; 24 घंटे में 12,800 सिलेंडर की रिकॉर्ड होम डिलीवरी

    HIGHLIGHTS: रसोई गैस संकट पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *