भागलपुर में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोग परेशान

भीखनपुर पावर सब स्टेशन से जुड़े इलाके में रविवार को सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक बिजली नहीं रही।दरअसल, भोलानाथ रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य को लेकर 11 हजार वोल्ट की लाइन को शिफ्ट करने का काम कराया जा रहा था। इसके मद्देनजर पावर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई बंद रखी गयी थी। इधर सीटीएस पावर सब स्टेशन की भी बिजली बंद रही थी। इससे जुड़े इलाके में सुबह 9 से 11 बजे तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई करायी जा रही थी।

सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने बताया कि इस सबस्टेशन को बिजली जगदीशपुर ग्रिड से मिलती है और यह मेंटेनेंस के कारण शटडाउन पर रहा। बारिश के दिनों में बिजली आपूर्ति लाइन में व्यावधान को कम करने के लिए यह काम जरूरी था।

  • Related Posts