भागलपुर में राहुल गांधी ने कांग्रेस को दी कितनी ताकत, कल चल जाएगा पता

भागलपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भागलपुर कांग्रेस को कितनी संजीवनी दे गए इसका पता मंगलवार को चल जाएगा। इस लोकसभा चुनाव में बिहार में राहुल गांधी की पहली चुनावी सभा भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान में 20 अप्रैल को हुई थी। यहां से गठबंधन धर्म में काफी मशक्कत के बाद कांग्रेस ने टिकट हासिल की। कांग्रेसियों का गढ़ रहे भागलपुर में 1989 के बाद से पार्टी हासिये पर निरंतर चली गई थी।

सैंडिस कंपाउंड में राहुल गांधी ने चुनावी सभा के बहाने बिखरे कांग्रेस को एक करने की कोशिश की थी। इस मंच पर ही तेजस्वी यादव करीब आधा घंटा से अधिक समय सभी विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन की स्थिति को जानने में लगा दिया। कांग्रेस इस सीट से सात बार जीत दर्ज कर चुकी है। जबकि भाजपा ने चार बार दिल्ली की यात्रा की। गैरकांग्रेस व भाजपा की बात करें तो सोशलिस्ट पार्टी, प्रजा सोशलिस्ट पार्टी, जनता पार्टी, माकपा व राजद ने एक-एक बार और जनता दल ने तीन बार मतदाताओं का विश्वास हासिल करने में सफलता पाई थी।

  • Related Posts

    रोहतास में पीके का ‘पावर पंच’! “बच्चों की बात छोड़िए, बिहार में तो मुख्यमंत्री ही पलायन कर रहे हैं”; 1 करोड़ नौकरी के वादे पर नीतीश को घेरा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व RJD विधायक अरुण यादव पर ED का ‘महा-प्रहार’! 36 करोड़ की ‘काली कमाई’ का खुलासा, पत्नी समेत 5 पर चार्जशीट दायर; बालू के खेल में बना ली थी ‘कुबेर की तिजोरी’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *