भागलपुर में मोबाइल छिनने के दौरान चलती ट्रेन में लटका चोर,दौड़ती रही ट्रेन

भागलपुर : रेलवे में सफर करने के दौरान लोगों को कहा जाता है अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें वहीँ दूसरी ओर तस्वीरों में साफ तौर पर देख सकते हैं की एक मोबाइल चोर को चोरी करते हुए लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इतना ही नहीं,चलती रही ट्रेन और लटका रहा चोर…आपको बता दें कि एक महिला फोन से बातें कर रही थी तभी एक झपट्टा मार चोर ने मोबाइल छीन कर भागने का प्रयास किया तभी ट्रेन में बैठे हुए यात्रियों ने झपट्टामार कर उस चोर को पकड़ लिया और ट्रेन चलती रही।

यह नजारा ट्रेन में यात्रा कर रहे कुछ यात्रियों ने अपने केमरे में कैद कर लिया। इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि ट्रेन की बोगी से वह चोर कुछ देर तक खिड़की के बाहर लटके हुए है।यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि हमारा चैनल नहीं करता है।

  • Related Posts

    नीट छात्रा मौत मामले के बाद एक्शन में सरकार – बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियम, 24 घंटे महिला वार्डन और सीसीटीवी अनिवार्य

    Share Add as a preferred…

    Continue reading