भागलपुर में महुआ की होम डिलीवरी करने वाला छात्र पुलिस को देख बाइक छोड़ फरार

डेढ़ लाख की बाइक से महुआ डिलीवरी करता है छात्र, पुलिस को देख इंजन किया लॉक

 

भागलपुर | डेढ़ लाख की बाइक से महुआ की होम डिलीवरी करने वाला छात्र पुलिस के खदेड़ने पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया। जोगसर पुलिस ने बाइक का जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना गुरुवार की सुबह नौ बजे के करीब आदमपुर चौक के पास की है। पुलिस ने बाइक मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार की सुबह आदमपुर चौक पर गश्ती दल को देखकर युवक भागने लगा। टीम ने भी बाइक से उसका पीछा करना शुरु कर दिया। लेकिन बाइक सवार तेजी से कोयला घाट की तरफ भागने लगा। लेकिन जब पुलिस को अपने पीछे आता देखा तो वह कोयला घाट काली स्थान के पास फिल्मी अंदाज में बीच सड़क पर बाइक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास उसकी तलाश की। मगर वह कहीं नहीं दिखा। बाइक में टंगे झोले की जांच करने पर उसमें से बोतल में पांच लीटर महुआ शराब मिली। घटना में शामिल एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि बाइक सवार किसी कॉलेज का छात्र लग रहा था। उसे देखकर लग रहा था कि वह किसी अच्छे घर से ताल्लुक रखता होगा। बाइक छोड़ कर भागने के बाद कोयलाघाट के आसपास ही छुपा हुआ था। क्योंकि भागने के तुरंत बाद ही ब्लूटुथ से उसने बाइक का इंजन लॉक कर दिया। बड़ी मुश्किल से हमलोग बाइक लेकर थाने आए।

ये भी पढ़े..

हरियाणा में चौथी मंजिल से गिरकर बिहार की शिक्षिका की मौत, भागलपुर के मकरंदपुर की थी निवासी

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *