भागलपुर में बारिश के साथ होगी सावन की शुरुआत

भागलपुर। मौसम विभाग के अनुमानों की मानें तो अभी बिहार से दूर से गुजर रही मानसून ट्रफ रेखा अगले दो दिनों में भागलपुर से होकर गुजरेगी, जिससे सावन का पहला दिन रिमझिम फुहारों में भीगेगा तो वहीं दूसरे दिन यानी मंगलवार को झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। वहीं शनिवार रात में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम 29.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार एवं सोमवार को आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होगी तो 23 एवं 24 जुलाई को बदरी के बीच हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 को लेकर भागलपुर प्रशासन सख्त, कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी और डबल डेकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Share Add as a preferred…

    विक्रमशिला सेतु पर क्षतिग्रस्त स्लैब के बाद फेरी सेवा शुरू करने की तैयारी तेज, भागलपुर में उच्चस्तरीय बैठक में बनी रणनीति

    Share Add as a preferred…