भागलपुर में पार्षद की दबंगई से बुजुर्ग है परेशान

भागलपुर : विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत परबत्ती लब्बू पासी लेन में वार्ड पार्षद रंजीत मंडल से कब्जा जमीन छुड़ाने के लिए पिछले एक माह से बदक जमीन मालिक मोती लाल साह अपनी जमीन पर धरना पर बैठे हैं जमीन विवाद को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने चाकू से हमला कर दिया हमले में धरना पर बैठे बुजुर्ग मोती साह घायल हो गए और पेट से खून निकलने लगा। बुजुर्ग मोती साह ने पार्षद रंजीत मंडल और उनके भाई शेखर मंडल पर चाकू मारकर हमला करने का आरोप लगाया है।

घायल ने बताया कि दोनों भाई सोमवार देर रात हथियार लेकर डराने-धमकाने आया था ग्रामीणों के हल्ला करने पर जल्दीबाजी में शेखर मंडल चाकू मारकर भाग गया और जब लोगों की भीड़ जुटी तो वे लोग हथियार छोड़ कर भाग गये इधर, पार्षद रंजीत मंडल का कहना कि मोती साह और उनके परिवार के लोगों ने बिना सिक्यूरिटी मनी लौटाए ही उनकी आइसक्रीम कंपनी में ताला लगा दिया है लगातार तरह-तरह का आरोप लगाकर उनकी कंपनी पर कब्जा जमाये हुए है वो पैसा लोटा दे उनकी जमीन क्यों कब्जा करेंगे फ्रीजर को निकालने और तोड़ने की सूचना मिली तो भाई शेखर मंडल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

यहां मोती के परिजनों ने भाई के साथ मारपीट की वैसे सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल मोती साह को थाने पर लेकर लिखित आवेदन के साथ इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जहा घायल का इलाज चल रहा है।

  • ये भी पढ़े..

    नवादा में बालू के नीचे दफन मिली विवाहिता की लाश, कुत्तों की हरकत से खुला सनसनीखेज मामला

    Share Add as a preferred…

    सहरसा में देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 महिलाएं, 4 नाबालिग लड़कियां और 4 युवक हिरासत में

    Share Add as a preferred…