भागलपुर में नवविवाहिता को फेसबुक पर हुआ प्यार, थाने पहुंचा मामला

नाथनगर। थाना क्षेत्र के एक इलाके की नवविवाहिता को दूसरे गांव के युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया। प्यार को पाने की खातिर महिला सोमवार को मायके से प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला ने 112 नंबर डायल पुलिस को सूचना देकर नाथनगर शहर के पास बुलाया और सीधे दोनों को थाना ले जाकर मामला उजागर किया। पुलिस पदाधिकारी ने दोनों को नाथनगर थाना पहुंचा दिया। थाना से दोनों के परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। दोनों ने शादी करने की बात की।

वहीं दोनों के परिवार वाले भी शादी के लिए तैयार दिखे। महिला की मां ने बताया कि बेटी की शादी पहले हो चुकी है। उसका पति शराबी और जुआड़ी था। इसलिए बेटी मायके चली आई। इधर फेसबुक पर लड़के से बात हुई। हमलोग भी शादी को तैयार हैं। वहीं थाने में मौजूद महिला दारोगा प्रतिमा कुमारी और श्रुति कुमारी ने भी मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया।

वहीं मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि महिला और लड़के के परिवार वाले ही इस मामले में निर्णय ले सकते हैं। थाना स्तर पर इस मामले में कोई दखलअंदाजी नहीं की गई है। दोनो पक्ष निर्णय लेने में स्वतंत्र है।

Related Posts

भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

Continue reading
भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

Continue reading