भागलपुर में देर रात तेज बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत

भागलपुर। शनिवार की देर रात हुई तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। इससे पहले दिनभर बादल छाए रहे। दिन में गर्मी से ज्यादा तो उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार से धूपछांव का दौर चलेगा। इस दौरान कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार से आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तो इस दौरान धूप-छांव के बीच कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

  • Related Posts

    भागलपुर में भगत सिंह शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संकल्प के साथ युवाओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: शहीद-ए-आज़म…

    Continue reading
    भागलपुर में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान; शॉर्ट सर्किट या साजिश—जांच शुरू

    भागलपुर, 23 मार्च 2026: भागलपुर…

    Continue reading