भागलपुर में तीसरे दिन 89 बाइक सवारों का कटा चालान

तीसरे दिन 89 बाइक सवारों का कटा चालान

भागलपुर | शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर तीसरे दिन शुक्रवार को 89 बाइक चालकों का चालान काटा गया। इनके मोबाइल पर मैसेज भेजा गया। सर्वाधिक चालान शीतला स्थान चौक और डिक्शन मोड़ पर 36-36 चालान काटा गया। इसके अलावा अलीगंज चौक पर 11, आदमपुर पर दो, तातारपुर चौक पर चार वाहनों चालकों का चालान काटा गया। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार शहर में एंट्री और एक्जिट प्वाइंट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। क्योंकि शहर के लोग तो चालान कटने के भय और जागरुकता की वजह से हेलमेट पहनना शुरू कर दिया है। लेकिन ग्रामीण इलाकों से शहर में प्रवेश करने वाले बाइक चालक हेलमेट नहीं पहनते हैं।

  • Related Posts

    Bhagalpur Cyber Fraud: पीएम किसान योजना के नाम पर किसानों को ‘चूना’! KYC के बहाने खाली करते थे खाता; दो और शातिर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    घोघा डकैती कांड का आखिरी मोहरा भी चित! देवघर से दबोचा गया मास्टरमाइंड पवन; 5 केस का ‘हिस्ट्रीशीटर’ अब सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *